संवाददाता राज सिंह
थानाध्यक्ष श्री यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सरपतहां पुलिस टीम दिनांक 25/12/2025 को रवाना होकर लालापुर बाजार मे मामूर थी कि जरिए मुखबिर खास सुचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी पतंग की दूकान पर प्रतिबंधित चाइनिज मांझा बेच रहा है। सूचना पर विश्वास कर सरपतहां पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर अभियुक्त खुर्शीद पुत्र मोहर्रम निवासी उसरौली थाना सरपतहा जनपद जौनपुर बताया। दुकान में गत्ते के डब्बे से 12 बन्डल चाइनिज मांझा वजन 90 ग्रा0 बरामद हुआ, जो मानव जीवन व पर्यावरण के लिए खतरनाक व हानिकारक एवं धारा 223B,293,125 BNS व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का अपराध है। खुर्शीद उपरोक्त को उसके किये जुर्म धारा से अवगत कराते हुए समय करीब 19.30 बजे पुलिस हिरासत में लेकर उक्त के क्रम में थाना सरपतहां पर मु0अ0सं0 325/25 धारा 223(B),293,125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम-1986 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–*1. खुर्शीद पुत्र मोहर्रम निवासी उसरौली थाना सरपतहा जनपद जौनपुर *पंजीकृत अभियोगः-* 1. मु0अ0सं0 325/25 धारा 223(B),293,125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम-1986 थाना सरपतहां जनपद जौनपुर*बरामदगी:-*1. बारह बन्डल मंझा 90 ग्रा0 *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–*1. प्रभारी निरीक्षक श्री यजुवेन्द्र कुमार सिंह थाना सरपतहां जनपद जौनपुर2. उ0नि0 श्री सुरेश कुमार सिंह थाना सरपतहा जनपद जौनपुर3. का0 पवन कुमार यादव थाना सरपतहा जनपद जौनपुर4. का0 अंकित कुमार राय थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
