संवाददाता राज सिंह
ब्यूरो। रिपोर्ट प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश जिले से एक गाय चोरी का मामला सामने आया है भाजपा नेता व दूधिया समाज के अध्यक्ष की गाय चोरी का मामला पुलिस के लिए बना सर दर्द । मिली जानकारी अनुसार मोहल्ला तारापुर तकिया निवासी रमेश कुमार यादव की गाय घर के सामने बंधी हुई थी। वहीं 14 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों के गिरोह ने इनकी गाय को अपने साथ चुरा ले गए वहीं जब। सुबह होते ही रमेश यादव ने घर के सामने देखा उसकी गाय गायब है तभी गड़बड़ा गया और अपने गाय को ढूंढने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन इनकी गाय कहीं नहीं मिली। थक हारकर रमेश यादव ने घटना की जानकारी सरायपोख्ता चौकी प्रभारी को मिली और उनके सहयोगी जवानों ने गाय को तलाशने में आस पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में फुटेज तलाश में जुट गई वहीं दूसरी तरफ सुबह से लेकर शाम तक रमेश मोटरसाइकिल लेकर आस पास के इलाके में गाय को तलाशने में जुट जाते हैं और वापस आकर पुलिस से भी सहायता मांग रहे हैं। भाजपा नेता की गाय की चोरी पुलिस के लिए सर दर्द बन गई है। दूसरी तरफ भाजपा नेता ने चोरी हुई गाय की कीमत पचास हजार रुपए से अधिक बताई गई है और यह भी बताया कि वह चार माह की गर्भ से थी। फिलहाल भाजपा नेता की गाय चोरी का मामला बना चर्चा का विषय
