संवाददाता राज सिंह
ब्यूरो. चीफ प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित सुशासन सप्ताह का हुआ समापन वहीं इस आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में रहे, मौजूद जबकि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। इस दौरान दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं और छात्रों को सम्मानित किया गया।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।समापन समारोह के दौरान सामाजिक सरोकार के तहत पांच दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर एक सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया गया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक महान , कवि, साहित्यकार और राष्ट्रनिर्माता बताया। और उन्होंने कहा कि अटल बिहारी जी का व्यक्तित्व विराट था और उनके शब्दों में उनका संपूर्ण वर्णन करना कठिन है।

वहीं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अटल बिहारी जी से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि उनमें सरलता, आत्मीयता और जनसरोकारों के प्रति गहरी संवेदना थी। प्रधानमंत्री रहते हुए भी उनका व्यवहार अत्यंत सहज और विनम्र था। उन्होंने जोर दिया कि अटल जी की राजनीति मूल्यों, मर्यादाओं और शुचिता पर आधारित थी, और वे एक अजातशत्रु थे जिनके विरोधी भी उनके व्यक्तित्व की सराहना करते थे।

वहीं उतर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी को देश का महान नेता, कवि, साहित्यकार और कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाकर विश्व मंच पर भारत की सशक्त पहचान स्थापित की। गिरीश यादव यह भी कहा कि अटल जी की राजनीति में कोई भेदभाव नहीं था और उनकी सोच सर्वसमावेशी थी। वहीं जिसपर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन को अपने जीवन का आधार बनाया और उन्होंने कभी भी मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं किया।
