HomeUncategorizedभीषण ठंड और कोहरे शीतलहर के कारण, जिलाधिकारी के निर्देश पर 26...

भीषण ठंड और कोहरे शीतलहर के कारण, जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 दिसंबर को कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय छात्रों के लिए बंद रहेंगे

संवाददाता राज सिंह

ब्यूरो चीफ प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश जिले में भीषण ठंड और कोहरे शीतलहर के कारण, जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 दिसंबर को कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय छात्रों के लिए बंद रहेंगे। यह निर्णय बच्चों के अच्छी सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया वहीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर लागू होगी। वहीं यह भी स्पष्ट किया गया है कि छात्रों के लिए विद्यालय बंद रहने के बावजूद, शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ को निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। शिक्षकों और कर्मचारियों को विभागीय कार्य, एसआईआर अभियान और अन्य शासकीय दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन करना होगा।जिला प्रशासन ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय बढ़ते ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular