HomeUncategorizedजफराबाद रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर 50घरों का आवागमन रेलवे...

जफराबाद रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर 50घरों का आवागमन रेलवे द्वारा बनाए जा रहे बाउंड्रीवाल के कारण पूरी तरह ठप

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश जफराबाद रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर रामदासपुर गांव के लगभग 50घरों का आवागमन रेलवे द्वारा बनाए जा रहे बाउंड्रीवाल के कारण पूरी तरह ठप हो गया वहीं ग्रामीणों की मांग पर मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर उन्हें अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया। वहीं यह गांव प्रयागराज और वाराणसी को जोड़ने वाली रेलवे लाइन के बीच स्थित है। गांव के लगभग 50 घरों में 500 से जायदा लोग रहते हैं, जो रेलवे लाइन पार कर आते-जाते हैं। इसके अलावा, मड़ैया और शंकरपुर गांव के लोग भी इसी रास्ते से बाजार स्कूल जाते हैं। वहीं उनके पास कोई आवागमन के लिए सड़क नहीं है। वहीं रेलवे विभाग ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए लाइन के किनारे बाउंड्रीवाल का निर्माण करवा रहा है। इस बाउंड्रीवाल के बन जाने से इन गांवों के लोगों का आना-जाना पूरी तरह से बंद हो जाएगा, जिससे ग्रामीण काफी चिंतित हैं। दो दिन पहले ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को एक पत्र भेजा वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बाउंड्रीवाल बनने से उनके बच्चों को स्कूल जाने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। उन्होंने विभाग से एक रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग की है, जिससे न केवल उनके गांव बल्कि अन्य गांवों के लोगों को भी सुविधा होगी।समस्या की जानकारी मिलने पर सांसद प्रिया सरोज गांव पहुंचीं। उन्होंने डीआरएम और रेलवे के अन्य अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों के लिए रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग की। सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवाल का निर्माण सही है, लेकिन गांव वालों के लिए अंडरपास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वह एक-दो दिन में दिल्ली पहुंचकर रेल मंत्री से भी इस संबंध में बात करेंगी और अंडरपास बनवाने की मांग करेंगी। जिसे सांसद प्रिया सरोज द्वारा ग्रामीणों के लिए रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग पर ग्रामीण में खुशी की लहर है

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular