HomeUncategorizedकॉलेज के बाहर12वीं कक्षा के छात्र पर बदमाशों असलहे के बल पर...

कॉलेज के बाहर12वीं कक्षा के छात्र पर बदमाशों असलहे के बल पर किया हमला वहीं यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

केराकत संवादाता

ब्यूरो। रिपोर्ट प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश जिले के केराकत में एक मामला सामने आया है पब्लिक इंटर कॉलेज के बाहर 12वीं कक्षा के छात्र अंकित गिरी पर बदमाशों ने असलहे के बल पर हमला किया गया। स्कूल की छुट्टी के बाद बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया। यह पूरी घटना कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।अंकित अपने पांच दोस्तों के साथ कॉलेज से बाहर आ रहा था, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे छात्रों की भीड़ से खींच लिया। जब अंकित के दोस्त उसे बचाने आए, तो एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर अन्य छात्रों पर तान दी। हमलावरों ने अंकित को ईंट-पत्थर से पीटा और फिर पुलिया से नीचे फेंककर फरार हो गए।पीड़ित छात्र अंकित गिरी ने बताया कि एक युवक और चार अन्य अज्ञात लोगों ने उसे धमकाया और पीटा। उसके साथियों के बचाने आने पर हमलावर ने हवा में पिस्तौल लहराई, जिससे कॉलेज के आसपास दहशत फैल गई। दरोगा धनुर्धारी पांडे ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस विद्यालय की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले की जांच में जुट गई

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular