HomeUncategorizedरविवार को वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर बहन के घर जा रहे अज्ञात टैंकर...

रविवार को वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर बहन के घर जा रहे अज्ञात टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति हुई मौत

चंदवक संवादाता

जौनपुर उतर प्रदेश चंदवक थाना क्षेत्र में रविवार को वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर अज्ञात टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना मनियारेपुर स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने हुई। जहां मृतक की पहचान वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित धरहरा निवासी अमर सिंह (40 वर्ष) पुत्र विजय नारायण सिंह के रूप में हुई वहीं मिली जानकारी अनुसार। वह अपनी बहन के घर केराकत जा रहे थे।मनियारेपुर के पास अचानक एक टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क किनारे गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार टैंकर चालक की तलाश जुट गई

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular