HomeUncategorizedगौराबादशाहपुर में रविवार को एक दुकान में भीषण आग की लपेट में...

गौराबादशाहपुर में रविवार को एक दुकान में भीषण आग की लपेट में तीन दुकानें और मकान जलकर खाक हुए वहीं घटना में लगभग 30 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गयावहीं कोई अनहोनी नहीं हुई,

संवाददाता गौराबादशाहपुर

ब्यूरो. रिपोर्ट प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश गौराबादशाहपुर में रविवार को एक दुकान में भीषण आग की लपेट में तीन दुकानें और मकान जलकर खाक हुए वहीं घटना में लगभग 30 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गयावहीं कोई अनहोनी नहीं हुई, निवासी विनोद जायसवाल गौराबादशाहपुर अपने मकान में किराना का थोक व्यवसाय करते थे। उनका 15 फीट चौड़ा और 100 फीट लंबा परिसर था, जिसमें आगे दुकान और पीछे आवास व गोदाम बने थे। आग अज्ञात कारणों से मकान के पिछले हिस्से में लगी, जहां पत्तल आदि स्टोर किए गए थे। परिवार ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन आग जल्द ही सरसों के तेल, रिफाइंड तेल और घी के भंडारण तक फैल गई

वहीं आग की विकराल रूप देखकर परिवार के सदस्य पिछले और अगले दरवाजों से सुरक्षित बाहर निकल गए। इसी दौरान आग ने विनोद जायसवाल के पड़ोस में स्थित दीपू जायसवाल के जनरल स्टोर और फैयाज अहमद की रेडीमेड दुकान को भी अपनी चपेट में लिया। वहीं दोनों दुकानों के भी आगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पीछे आवास थे।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास जारी रखा , लेकिन आग की लपेट और विकराल रूप को देखते हुए वे सफल नहीं हो सके। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ हद तक आग पर काबू पाया। हालांकि, उस गाड़ी का पानी खत्म हो जाने के बाद जौनपुर से एक और गाड़ी, मार्टिनगंज तहसील आजमगढ़ से दो गाड़ियां और लालगंज तहसील आजमगढ़ से भी एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular