प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम 4.30 बजे एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। बिशुनपुर लोनियापट्टी मार्ग पर सुइथाखुर्द नहर पुलिया के निकट उनकी बाइक को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जहां।मौके पर उनकी मौत हो गई सरपतहां थाना क्षेत्र भटौली गांव निवासी सुनील गौतम (40) वर्ष और उनके पिता हरी लाल (62) वर्ष रूप में हुई है वहीं। मिली जानकारी अनुसार सुनील खुटहन विकास खंड के छताईंकला गांव में सफाई कर्मचारी थे। व अपने बीमार पिता हरिलाल को इलाज के लिए शाहगंज ले जा रहे थे तभी।बिशुनपुर चौराहे से लगभग दो किलोमीटर आगे नहर पुलिया के निकट यह हादसा हुआ। सामने से तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक जबरदस्त टक्कर मार दी। जहां हेलमेट न पहनने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं मौका मिलते ही कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी
