HomeUncategorizedमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसम्बर गुरुवार को जौनपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्थाओं...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसम्बर गुरुवार को जौनपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्थाओं की की गई समीक्षा

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आगामी 11 दिसम्बर 2025 को जौनपुर जिले का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।मुख्यमंत्री जी का आगमन 11:20 बजे हेलीपैड खेल का मैदान, ग्राम भकुरा उत्तर का पुरवा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा होगा। इसके बाद वह 11:25 बजे हेलीपैड से प्रस्थान कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, श्री गिरीश चन्द्र यादव जी के आवास—समसपुर परियरिया, पोस्ट गडैला, जौनपुर पहुँचेंगे।इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों, यातायात व्यवस्था और अन्य संबंधित पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को समन्वयपूर्वक कार्य करते हुए समय पर व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पालन करें और मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular