HomeUncategorizedभीषण सड़क हादसा: साइकिल और बाइक की टकर में बाइक सवार ...

भीषण सड़क हादसा: साइकिल और बाइक की टकर में बाइक सवार को चार पहिया रौंदते हुए चालक फरार बाइक सवार की मौके पर मौत*

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के सवनसा गांव निकट हाइवे पर सोमवार की शाम में लगभग 5:00 बजे हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया पहले बाइक और साइकिल की आपसी टक्कर हुई, जिसमें साइकिल सवार बाइक सवार दोनों जमीन पर गिर पड़े वहीं सामने से तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को बेरहमी से रौंद हुए चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।घटना के अनुसार बेलवा गांव निवासी अमित चौहान (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हौसला चौहान बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी समय भैरोपुर गांव निवासी चंद्रशेखर (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामदवर साइकिल से अपने रोड पार कर रहे थे । सवनसा गांव के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।इसी बीच हाईवे से गुजर रहा एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर अमित चौहान को कुचलते हुए निकल गया। गंभीर चोटों की वजह से अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार चंद्रशेखर भी बुरी तरह घायल हुए।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने सड़क पर फैले मलबे को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने साइकिल सवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular