HomeUncategorizedमामूली विवाद ने पड़ोस की तीन महिलाओं ने 65 वर्षीय वृद्धा को...

मामूली विवाद ने पड़ोस की तीन महिलाओं ने 65 वर्षीय वृद्धा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट पुलिस ने तीनों महिला को किया गिरफ्तार

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के निकट टिकरा गांव में शनिवार की शाम एक मामूली विवाद ने भयंकर रूप ले लिया, वहीं पड़ोस की तीन महिलाओं ने 65 वर्षीय वृद्धा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। और ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है।घटना के बाद मृतका के बेटे राजकुमार चौहान की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों कमला पत्नी रामजी, मेनका पत्नी स्व. विनोद और प्रियंका पत्नी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना पवारा पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने तहरीर में बताया कि 1 दिसंबर की रात लगभग आठ बजे भैंस बांधने को लेकर शुरू हुए विवाद में विपक्षी महिलाओं ने मिलकर उसकी मां फूला देवी को बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल फूला देवी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थाना पवारा पर मुकदमा संख्या 167/2025 धारा 115(2)/105 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular