HomeUncategorizedमकान की छत से गिरने से दो सगी बहनें गंभीर रूप से...

मकान की छत से गिरने से दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल वहीं एक का पैर टूटा दूसरी को वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर

ब्यूरो रिपोर्ट प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर_उतर प्रदेश

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह जहां एक हादसा हो गया। राजा साहब पोखरा के निकट एक मकान की छत से गिरने से दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं 7 वर्षीय नेहा की हालत नाजुक है डॉक्टर द्वारा उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया वहीं, 5 वर्षीय नैना का बायां पैर टूट गया है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।ये दोनों बहनें राजेंद्र गौतम की बेटियां हैं। राजेंद्र मूल रूप से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया देवचंद निवासी हैं। वहीं अपने परिवार के साथ राजा साहब पोखरा के पास किराए के मकान में रहते हैं और मजदूरी का काम किया करते हैं।घटना के समय, राजेंद्र गौतम सुबह लगभग 8.30 बजे अपने काम पर निकल गए थे। घर में उनकी पत्नी पूनम और एक वर्षीय छोटा बेटा शिवांश मौजूद थे। वहीं सुबह करीब 11बजे, नेहा और नैना खेलते-खेलते छत पर चली गईं। छत पर रेलिंग न होने के कारण, दोनों बच्चियां खेलते हुए अचानक नीचे गिर गईं। जहां घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular