ब्यूरो रिपोर्ट _प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील चन्द्र तिवारी, व प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान हौज खास पर जनपद में संचालित ऐसे ट्रक जिनके द्वारा जाली लगाकर या किसी अन्य माध्यम से नम्बर प्लेट को छुपाया गया हो

अथवा उनकी नम्बर प्लेट ठीक प्रकार से दृष्टव्य न हो, के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर 200 वाहनों को चेक किया गया तथा नम्बर प्लेट ठीक प्रकार से दृष्टव्य न होने पर 60 वाहनो पर चालान की कार्यवाही की गयी तथा बिना रिफ्लेक्टर टेप लगाये ट्रकों पर आगे व पिछे रिफ्लेक्टर टेप भी लगाया गया । साथ ही चालको/परिचालकों को गुलाब का फुल देकर यातायात नियमों के बारें में जागरुकता किया गया । साथ ही पुरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन मे प्रवर्तन की कार्यवाही में 947 वाहनों का चालान किया गया।यातायात सुनील चन्द्र तिवारी के द्वारा अवगत कराया गाया वहीं जनपद के सभी ट्रक वाहन स्वामी अपने-अपने ट्रक पर आगे व पिछे के नम्बर प्लेट को छुपाने का प्रयास न करे, व अपने वाहन पर आगे व पिछे के नम्बर प्लेट को दृष्टव्य रखें, अन्यथा सख्त कार्यवाही जारी रहेगी ।* *यातायात माह में दिनांकः27.11.2025 को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः-* कुल चालान संख्याः-947* बिना हेलमेट वाहन चलानाः–581* बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः–43* तीन सवारी वाहन चालानाः–62* यातायात नियमों का उल्लंघनः–18* मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः–12* खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः–75* वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः–4* बिना डी0एल0 वाहन चलानाः–15* नो पार्किंगः-68* शेष अन्य धारा मेः-69
