HomeUncategorizedपरिजनों की डांट से नाराज होकर एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाने...

परिजनों की डांट से नाराज होकर एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाने से हुई मौत

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर_शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरवलिया गांव में बुधवार को परिजनों की डांट से नाराज होकर एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं इलाज के दौरान देर रात जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।भादी ग्राम सभा के कोरवलिया गांव निवासी 21वर्षीय सौरभ गौड़ पुत्र राजेश गौड़ ने बुधवार दोपहर में कुछ मामूली कहासुनी के बाद परिजनों की डांट से नाराज होकर घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया तभी उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular