HomeUncategorizedकेराकत में बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, तीन की मौत,...

केराकत में बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, तीन की मौत, तीन की हालत नाजुक

रिपोर्ट दानिश इकबाल

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुफ्तीगंज बाजार के पास बुधवार रात लगभग 9:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी से बारात जौनपुर की ओर आ रही थी। रास्ते में अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे स्थित खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

मृतकों की पहचान बबलू सोनकर (45 वर्ष), पुत्र शंकर सोनकर, श्यामलाल सोनकर (35 वर्ष), पुत्र मुरली सोनकर, और राजू सोनकर (45 वर्ष), पुत्र विजय सोनकर के रूप में हुई है। ये तीनों वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं और केराकत क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे।। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल जौनपुर भेजा, जहाँ उनका इलाज जारी है। तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत घायलों के इलाज में जुट गए। क्षेत्र में घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।खुशियों भरी बारात में शामिल होने निकले लोगों के साथ हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया। मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular