HomeUncategorizedट्रैफिक नियमों को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को...

ट्रैफिक नियमों को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाया 62 ई- रिक्शा वाहनों का चालान व 32000/- का जुर्माना वसूल किया गया। तथा 10 वाहन को कोई भी प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराने के कारण सीज किया

प्रियेश गुप्ता रुद्र जौनपुर

संपादक डॉ सैयद नौशाद अली

जौनपुर। शहर में जाम की स्थिति और ट्रैफिक नियमों को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को कई वाहनों का चालान किया। साथ ही मानकों पर खरे न उतरने वाले ई रिक्शा और दो पहिया वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कारवाई की है।बिना फिटनेस के, बिना नम्बर प्लेट के चलने वाले तथा निर्धारित रुट नम्बर पर नही चलनें वाले 200 ई-रिक्शा वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 62 ई- रिक्शा वाहनों का चालान व 32000/- का जुर्माना वसूल किया गया। तथा 10 वाहन को कोई भी प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराने के कारण सीज किया गया। इसके अलावा बिना लाइसेंस वालों पर भी कारवाई की जा रही है। इसके अलावा ओवर लोडेड वाहनों और ट्रिपलिंग सवारियों पर भी पुलिस सख्त दिखी। बिना हेलमेट के वाहन चला रहे लोगों को हिदायत देकर दुबारा ऐसा करने पर कारवाई की चेतावनी दी गई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुशील मिश्रा ने बताया कि मानक विहीन वाहनों पर कारवाई की जा रही है इसके अलावा शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी यातायात पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस के इस अभियान से बिना लाइसेंस के वाहन चालकों में ई रिक्शा चालकों में मचा हड़कंप

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
17 %
3.7kmh
2 %
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular