HomeUncategorizedअज्ञात हमलावरों ने शिक्षक पर लाठी डंडा से जानलेवा हमला किया...

अज्ञात हमलावरों ने शिक्षक पर लाठी डंडा से जानलेवा हमला किया गया

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास शनिवार को एक शिक्षक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शिक्षक का उपचार निजी अस्पताल मे चल रहा हैजौनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी 37 वर्षीय परवेज बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ स्थित सनबीन स्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार को स्कूल की छुट्टी लगभग 3:00 बजे के बाद वह अपने घर बाइक से लौट रहे थे। जब वे हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उनकी बाइक रोक ली और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया। बक्सा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष बक्सा लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
10 %
7.5kmh
4 %
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
41 °
Sun
41 °
Mon
38 °

Most Popular