HomeUncategorizedजौनपुर नकली पुलिस बनी महिला को जौनपुर पुलिस ने कया गिरफ्तार

जौनपुर नकली पुलिस बनी महिला को जौनपुर पुलिस ने कया गिरफ्तार

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस के उप-निरीक्षक की वर्दी पहनकर लोगों को धमका रही थी। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय नूरजहां के रूप में हुई है।मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रामपुर चौकी गांव के पास से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी और उपकरण बरामद किए हैं। इनमें लेदर बेल्ट, कंधे के स्टार, यूपी पुलिस बैज, लाइनयार्ड, सीटी, पुलिस कैप और ग्रे रंग की जूती शामिल हैं। साथ ही एक लाल रंग का पर्स भी मिला, जिसमें 550 रुपये नकद थे।थाना मुंगराबादशाहपुर में महिला के खिलाफ धारा 205 बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामचंदर सिंह और महिला कांस्टेबल विनीता शुक्ला शामिल थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
32.6 ° C
32.6 °
32.6 °
19 %
3.6kmh
22 %
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
38 °

Most Popular